सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग: अनमोल बिश्नोई और रोहित गोडेरा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Bollywood Actor Salman Khan
Credit: cnbctv18

मुंबई के एक विशेष न्यायालय ने शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर- जमानती वारंट जारी किया. यह वारंट बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले से संबंधित है. इसी मामले में बिश्नोई गैंग के एक अन्य सदस्य रोहित गोडेरा के खिलाफ. भी वारंट जारी किया गया है. मुंबई पुलिस ने पहले फायरिंग की घटना के संबंध में अनमोल, रोहित और लॉरेंस बिश्नोई को. चार्जशीट में फरार आरोपी बताया है.

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद की सबरमती केंद्रीय जेल में बंद हैं. अनमोल और रोहित का दावा है कि वे कनाडा में हैं. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा में स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर 14 अप्रैल की सुबह विक्की गुप्ता और सागर पाल ने गोलियां चलाई थीं.

उनके साथ सोनुकुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है और वे न्यायिक हिरासत में हैं. इसमें संलिप्त पाए गए छह लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य आरोपी अनुज कुमार थपन जिसने हिरासत में रहते हुए आत्महत्या कर ली थी.


और नया पुराने